विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रों का प्रवेश बढ़ाएगा नालंदा विश्वविद्यालय

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 10:58 PM (IST)

वीके सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि अब नालंदा विश्वविद्यालय छात्रों की संख्या में वृद्धि करेगा।

छात्रों का प्रवेश बढ़ाएगा नालंदा विश्वविद्यालय
छात्रों का प्रवेश बढ़ाएगा नालंदा विश्वविद्यालय

नई दिल्ली, प्रेट्र। नालंदा विश्वविद्यालय ने छात्रों का प्रवेश बढ़ाने के लिए एक नए अध्ययन केंद्र की शुरुआत की है। विदेश राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।

वीके सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अकादमिक वर्ष 2016-17 के दौरान विश्वविद्यालय ने बौद्ध अध्ययन, दर्शनशास्त्र और तुलनात्मक धर्म के केंद्र की शुरुआत की है। इसके अलावा विश्वविद्यालय अगले अकादमिक वर्ष 2017-18 से भाषा अध्ययन केंद्र शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। वर्ष 2018-19 में जन स्वास्थ्य अध्ययन केंद्र शुरू करने की भी योजना है।

यह भी पढ़ें- यूपी की नई सरकार करेगी किसानों का कर्ज माफ: राधामोहन

मंत्री ने यह भी बताया कि अकादमिक वर्ष 2014-15 के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय में कुल छात्रों की संख्या 12 थी, 2015-16 में यह करीब 62 थी और मौजूदा वर्ष 2016-17 में यह करीब 130 है। छात्रों का प्रवेश बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय बिहार के राजगीर में रहने और खाने की उपयुक्त सुविधाओं की व्यवस्था कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सदन में बहुमत सबित करने के बाद पर्रीकर ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक

सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण शुरू हो चुका है और इसका पहला चरण 2019 तक या 2020 की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद है।