विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक की धूर्तता, दिखाया सैनिक हेमराज का सिर काटने का वीडियो

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 02:03 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

पाकिस्तान ने एक साल बाद सैनिक हेमराज के सिर काटने का वीडियो जारी कर अपने धूर्त होने का सुबूत दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तान ने एक साल बाद सैनिक हेमराज के सिर काटने का वीडियो जारी कर अपने धूर्त होने का सुबूत दिया है। टीवी चैनलों पर दिनभर इस आशय का एक वीडियो दिखाए जाने से राज्य के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त रोष है। गौरतलब है कि पिछले साल आठ जनवरी को पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम व आतंकवादियों के दल ने पुंछ सीमा में दाखिल होकर सिपाही हेमराज व सुधाकर सिंह की नृशंस हत्या कर दी थी। लौटते समय पाकिस्तानी सैनिक हेमराज का सिर भी साथ ले गए थे।

इस बारे में वार डेकोरेटेड इंडिया के राज्य डायरेक्टर व वीर चक्र विजेता कर्नल वीरेन साही ने कहा कि यह केंद्र सरकार की कमजोरी का जीता जागता सबूत है। पाकिस्तान हमें ललकार रहा है और हमारी सरकार सब कुछ चुपचाप देख रही है। पाकिस्तान को उसकी भाषा में समझाया जाना चाहिए।

भारतीय सैनिक का सिर कलम करने के बाद पाक में सिख का भी सिर किया कलम

शहीद का सिर वापस लाने की होगी कोशिश: सेनाध्यक्ष

पाक ने हेमराज के हत्यारे को दिए पांच लाख रुपये

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।