विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरे लाडले ने देश का नाम रोशन किया है

By Edited By:
Published: Sat, 21 Dec 2013 09:36 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 21 Dec 2013 09:37 AM (GMT+05:30)

सोहना [संवाद सहयोगी]। शुक्रवार को जैसे ही देशभक्त सूबेदार कंवरपाल के सूडान में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद होने की खबर मिली, गांव भौंडसी में मातम छा गया। सूबेदार कंवरपाल की शहादत की खबर आते ही घर में हाहाकार मच गया। बुजुर्ग पिता कन्हैया सिंह की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन गमगीन माहौल में रोते हु

News Article Hero Image

सोहना [संवाद सहयोगी]। शुक्रवार को जैसे ही देशभक्त सूबेदार कंवरपाल के सूडान में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद होने की खबर मिली, गांव भौंडसी में मातम छा गया। सूबेदार कंवरपाल की शहादत की खबर आते ही घर में हाहाकार मच गया। बुजुर्ग पिता कन्हैया सिंह की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन गमगीन माहौल में रोते हुए बस एक ही बात उनके मुंह से निकल रही थी कि मेरे लाडले ने देश का नाम रोशन किया है। उनकी शहादत पर मुडो गर्व है। बस एक बार अपने लाडले का मुंह देख लूं। मेरे बेटे ने पीठ पर नहीं सीने पर गोली खाकर आतंकियों को वीर होने का परिचय दिया है।

छह जनवरी को बेटे के लौटने की बाट जोह रही थी मां-मां मूर्ति देवी को भी अपने लाडले की वीरता पर नाज है। दुख और गम में डूबी मां मूर्ति देवी आने-जाने वालों से बस यही कहती है कि उनका बेटा आने वाला है। बेटे के आने की उम्मीद धूमिल हो गई। अब तो बस उसके अंतिम दर्शन करने ही भाग्य में लिखे हैं। सूबेदार कंवरपाल कन्हैया सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा है। छोटा बेटा अजय भी फौज में है और वो भी अपनी वीरता का परिचय देकर शांति सेना में शामिल था और सूडान से कुछ दिन पहले ही लौटकर आया है। बड़ा बेटा सूबेदार कंवरपाल 8 राजपूत राइफल में मेडिकल लाइन में तैनात था और देश की ओर से सूडान में शांति सेना में शामिल था। आतंकियों से लोहा लेते हुए वो शहीद हो गया। कन्हैया सिंह का परिवार संयुक्त परिवार है।

पढ़ें : शहीदों को पुरस्कार के मुद्दे पर सरकार को नोटिस

सूबेदार कंवरपाल की पत्नी अस्मिता, बेटी अंजलि, बेटा कुणाल फिलहाल मेरठ में रहते हैं। बच्चे वहीं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बाकी परिवार गांव भौंडसी में ही रह रहा है। उसके पिता कन्हैया सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। जहां शहीद सूबेदार कंवरपाल के परिजनों को अपने लाडले की शहादत पर गर्व व नाज महसूस हो रहा है, वहीं गांव भौंडसी के लोग अपने इस देशभक्त होनहार युवा सैनिक की वीरता की गाथाएं कहते हुए थक नहीं रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को शहीद कंवरपाल का पार्थिव शरीर भौंडसी लाया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।