विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर दंगा: भाजपा विधायक सुरेश राणा गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 08:04 AM (IST)

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों तक चले हाईप्रोफाइल ड्रामे के एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी विधायकों की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों तक चले हाईप्रोफाइल ड्रामे के एक दृश्य का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश राणा को शाम पांच बजे के करीब पुलिस ने राजधानी के गोमतीनगर और हजरतगंज इलाके की सीमा पर गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: सपा नेता के गुनाह की अनदेखी क्यों

राणा को भी अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा था और सरकार ने शुक्रवार को सदन में उन्हें अपनी सफाई का मौका भी दिया गया। वैसे इस बात की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को ही कर दी गयी थी कि सदन समाप्त होने के बाद विधायकों की गिरफ्तारी होगी।

पढ़ें: पीड़ितों ने कहा, मर जाएंगे पर नहीं लौटेंगे गांव

हुकुम सिंह की मौजूदगी के बावजूद उनकी ओर से पुलिस नजरे घुमाए रही, लेकिन भाजपा के दो और विधायक संगीत सोम और भारतेंदु सिंह शुक्रवार को सदन में नहीं आए। दोनों पर पुलिस की नजरें लगी हैं और उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

शुक्रवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में राणा की गिरफ्तारी की घोषणा एडीजी/आइजी कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा और गृह सचिव सर्वेश चंद्र मिश्र ने की। बताया मुजफ्फरनगर पुलिस ने राणा की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस से सहयोग मांगा था। राणा को दफा 188 , 153 क (धर्म जाति के बीच विद्वेष की भावना भड़काना), 435 (आगजनी), 353 (सरकारी कार्य में बाधा) और सेवेन क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट के तहत गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरनगर जिले के उपनिरीक्षक और मामले के विवेचक हरपाल सिंह ने राणा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रवेल्स रिमांड मांगा है। शनिवार को मुजफ्फरनगर में उन्हें संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के जाल में उलझ गये राणा भाजपा विधायक सुरेश राणा को पुलिस ने उनकी ही तरकीब से मात दी। बुधवार को वह भाजपा के जिस पिछले दरवाजे से निकल गये थे, उसी दरवाजे पर छूट देकर उनकी घेरेबंदी की गयी। हुआ यह कि राणा सदन से निकलकर सीधे भाजपा कार्यालय गये। वहां मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

राणा के लोगों ने यह बताया कि पिछले गेट पर पुलिस नहीं लगी है। लिहाजा वह फौरन पीछे से निकल पड़े। सादे कपड़ों में वहां कुछ पुलिसकर्मी तैनात थे। राणा हजरतगंज से गोमतीनगर के लिए निकले। अभी समतामूलक चौराहे पर पहुंचते इसके पहले पुलिस ने उनकी घेरेबंदी कर ली और गाड़ी से उतारकर गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।