यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुसलमानों को लैपटॉप नहीं हिफाजत चाहिए
इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर 21 नवंबर को होने वाली रैली से पहले संयोजक एवं बदायूं के सांसद धर्मेद्र यादव ...और पढ़ें

बरेली, जागरण संवाददाता। इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर 21 नवंबर को होने वाली रैली से पहले संयोजक एवं बदायूं के सांसद धर्मेद्र यादव सपा नेताओं के साथ दरगाह आला हजरत पहुंचे। सज्जादानशीन मौलाना सुब्हान रजा खां सुब्हानी मियां से मुलाकात की।
पढ़ें: पांच राज्यों के कारण पिछड़े मुसलमान
बातचीत में सज्जादानशीन ने तल्ख लहजे में बात की। कहा, मुसलमानों को लैपटॉप या टेबलेट नहीं, हिफाजत की जरूरत है, क्योंकि मुसलमान खुद को गैर महफूज (असुरक्षित) महसूस कर रहा है। मुसलमानों को अगर साफ नीयत से कुछ देना चाहते हैं तो उनकी जान व माल की हिफाजत करें। सुझाव देते हुए कहा कि दरगाह आला हजरत का सौैंदर्यीकरण कराने के बजाय सरकार यह पैसा मुजफ्फरनगर के दंगा प्रभावितों पर खर्च करे। उनके लिए पुनर्वास का इंतजाम करे।
सज्जादानशीन की बात सुनने के बाद बदायूं के सांसद ने मुलायम सिंह यादव को फोन मिलाकर उनसे बात कराई। बातचीत में सपा मुखिया ने सज्जादानशीन की नसीहत पर अमल का वायदा किया है। साथ ही बरेली आकर मुलाकात की बात भी कही।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
