विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम लड़की ने ईसाई लड़के से की शादी, मस्जिद कमिटी ने उठाया यह सख्त कदम

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 11:46 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 11:47 AM (IST)

केरल के मल्लापुरम में एक मुस्लिम परिवार का बहिष्कार करने का मामला सामने आया है।

मुस्लिम लड़की ने ईसाई लड़के से की शादी, मस्जिद कमिटी ने उठाया यह सख्त कदम
मुस्लिम लड़की ने ईसाई लड़के से की शादी, मस्जिद कमिटी ने उठाया यह सख्त कदम

 मलप्पुरम/ केरल (एएनआई)। केरल के मलप्पुरम में एक मुस्लिम लड़की के  ईसाई लड़के के साथ शादी करने पर बवाल हो गया है। मलप्पुरम की एक मस्जिद कमिटी ने लोगों से मुस्लिम लड़की के पिता और परिवार का बहिष्कार करने का फरमान जारी कर दिया है। लड़की के पिता ने अपनी बेटी को एक ईसाई से शादी करने की अनुमति दी थी।

लड़की के पिता के खिलाफ 19 अक्टूबर को मस्जिद कमेटी ने सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में फरमान सुनाया गया था कि कमेटी का कोई भी सदस्य उनके परिवार की मदद ना करे। अपने पिता की सहमति से बेटी जसीला की शादी टिस्को टोमी के साथ हुई थी। इसी महीने 18 अक्टूबर को दोनों ने अपने विवाह का पंजीकरण भी कराया था।

इसी के बाद मलप्पुरम की मस्जिद कमिटी ने यह आदेश चस्पा किया। इस फरमान में कहा गया है कि कि कोई भी मुस्लिम परिवार से संबंध न रखे और सामूहिक रूप से उनका बहिष्कार किया जाए। 

यह भी पढ़ें: फिल्‍मी है यह लव स्‍टोरी- युवक ने धर्म बदल लिखी किताब, पढ़कर लड़की को हुआ प्यार

यह भी पढ़ें: तीन साल पहले की थी लव मैरिज, फिर प्रेमिका बनी पत्नी को मार डाला