विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन साल पहले की थी लव मैरिज, फिर प्रेमिका बनी पत्नी को मार डाला

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 11:26 PM (IST)

जिस प्रेमी ने सातों जन्म तक साथ निभाने का वादा किया था उसी ने शादी के तीन साल के बाद प्रेमिका बनी पत्नी को जान से मार डाला।

तीन साल पहले की थी लव मैरिज, फिर प्रेमिका बनी पत्नी को मार डाला
तीन साल पहले की थी लव मैरिज, फिर प्रेमिका बनी पत्नी को मार डाला

बांका [जेएनएन]। तीन साल पहले जिस प्रेमी ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं थीं, उसी ने शादी के तीन साल बाद अपनी प्रेमिका बनी पत्नी को जान से मार डाला। हालांकि घरवालों का कहना है कि मृतका सोनाली ने अात्महत्या की है।

घटना बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव की है जहां आज अहले सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है, विवाहिता का नाम सोनाली कुमारी है। सोनाली के पिता ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में तीन को नामजद किया गया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार राहुल और सोनाली दोनों एक ही गांव के हैं और परिजनों की असहमति के बावजूद दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके विरोध में पिछले साल सोनाली के पिता ने दामाद राहुल पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पता चला कि दोनों ने सहमति से शादी कर ली है।

इधर हत्या के बाद पुलिस ने राहुल और उसके पिता घनश्याम मंडल को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। उनका कहना है कि सोनाली ने आत्महत्या की है, जबकि सोनाली के पिता का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।