विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍मी है यह लव स्‍टोरी- युवक ने धर्म बदल लिखी किताब, पढ़कर लड़की को हुआ प्यार

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 10:33 PM (IST)

लड़के ने इस्‍लाम धर्म अपना कर एक किताब लिखी, जिसे पढ़ने वाली लड़की को उससे प्यार हो गया। फिर, दोनों ...और पढ़ें

फिल्‍मी है यह लव स्‍टोरी- युवक ने धर्म बदल लिखी किताब, पढ़कर लड़की को हुआ प्यार
फिल्‍मी है यह लव स्‍टोरी- युवक ने धर्म बदल लिखी किताब, पढ़कर लड़की को हुआ प्यार

पटना [जेएनएन]। यह लव स्‍टोरी पूरी तरह फिल्‍मी है। बिहार के बेगूसराय का एक युवक धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बना। फिर, उसने इस्‍लाम धर्म पर एक किताब लिख डाली, जिसे पढ़कर प्रभावित झारखंड की एक हिंदू लड़की को उससे प्‍यार हो गया। दोनों ने भागकर मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह कर लिया। उधर, लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण की एफआइआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने उन्‍हें पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार बेगूसराय के सकरबासा गांव के रहने वाले रामबालक यादव के पेशे से टीचर बेटे अवध किशोर यादव ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मो. अब्दुल्ला रखा। इसी नाम से उसने इस्लाम धर्म पर एक पुस्तक लिखी। पुस्‍तक पढ़कर जमशेदपुर के सरायकेला खरशो के आरआइअटी थाना एरिया की निवासी प्रीति कुमारी काफी प्रभावित हुई।
प्रीति ने पुस्तक में छपे मोबाइल नंबर पर लेखक से संपर्क किया। धीरे-धीरे दोनो में प्‍यार हो गया। दोनों ने जमशेदपुर से भागकर मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह कर लिया। इस बीच प्रीति के पिता ने बेटी के अपहरण की एफआइआर दर्ज करवा दी।
निकाह के बाद पति मो. अब्दुल्लाह के साथ रह रही प्रीति को झारखंड पुलिस ने बरामद कर लिया। मो. अब्‍दुल्‍लाह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।