विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहू की खातिर मां ने बेटे का ही घोंट दिया गला, जानिए क्‍यों हुई ऐसा करने को मजबूर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 10:22 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:56 AM (IST)

एक रात वह नशे में धुत होकर घर लौटा। उसके बाद जो मां ने कदम उठाया, उससे पूरा परिवार सन्‍न रह गया।

बहू की खातिर मां ने बेटे का ही घोंट दिया गला, जानिए क्‍यों हुई ऐसा करने को मजबूर
बहू की खातिर मां ने बेटे का ही घोंट दिया गला, जानिए क्‍यों हुई ऐसा करने को मजबूर

मुंबई, एएनआइ। एक मां जिसे सबसे ज्‍यादा अपने बच्‍चे से प्‍यार होता है, वो उसका ही अपने हाथों से गला कैसे घोंट सकती है। मगर ऐसा ही हुअा है मुंबई में, जहां एक 45 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे की गला घोंट कर हत्‍या कर दी। इससे भी ज्‍यादा चौंकाने वाली यह बात है कि उसने ऐसा अपनी बहू को बचाने के लिए किया।

नशे में पत्‍नी को था पीटता

घटना 15 अगस्‍त की है, अनवरी नामक महिला का छोटा बेटा नदीम ड्रग्‍स का आदि था और अक्‍सर अपनी पत्‍नी को पीटता था। नदीम की पत्‍नी इलाहाबाद की रहने वाली थी, जिससे उसने दो साल पहले शादी की थी। बाद में उसे पता चला कि उसका पति ड्रग्‍स लेता है।

उस रात हुआ कुछ ऐसा

नदीम अपनी मां-पत्‍नी और दो बड़े भाइयों के साथ एक चॉल में रहता था। 15 अगस्‍त की रात वह नशे में धुत होकर घर लौटा। पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था, मगर नदीम को नशे की हालत में देख मां को लगा कि वह हिंसक हो सकता है, इसलिए उसने सभी को कहा कि पड़ोसी के घर जाकर सो जाएं।

नदीम इससे बौखला गया और मां को पीटने लगा। जब नदीम थक गया तो अनवरी उसे खींचकर स्‍टील की सीढ़ी तक लाई और दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला। नदीम के मरने के बाद अनवरी सारी रात उसके शव के पास बैठी रोती रही। जब बहू और अन्‍य परिजन पड़ोसी के घर से लौटे तो उन्‍होंने यह दृश्‍य देखा।

मां ने जुर्म किया स्‍वीकार

अनवरी ने अपना जुर्म स्‍वीकार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से 31 अगस्‍त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: 65 साल के शेख से करवा दी 16 साल की किशोरी की शादी, केंद्रीय मंत्री ने लगाई सुषमा से गुहार