विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

65 साल के शेख से करवा दी 16 साल की किशोरी की शादी, केंद्रीय मंत्री ने लगाई सुषमा से गुहार

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 09:23 AM (IST)

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की किशोरी की 65 साल के ओमानी शेख अहमद से शादी करा दी गई है।

65 साल के शेख से करवा दी 16 साल की किशोरी की शादी, केंद्रीय मंत्री ने लगाई सुषमा से गुहार
65 साल के शेख से करवा दी 16 साल की किशोरी की शादी, केंद्रीय मंत्री ने लगाई सुषमा से गुहार

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि वह 5 लाख रुपए के लिए 65 साल के ओमानी शेख से ब्याह दी गई हैदराबाद की 16 साल की किशोरी को बचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगेंगी। मेनका ने ट्विटर पर मीडिया में आए इस मामले को परेशान करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच करने के लिए कहा गया है कि किसने इस किशोरी की अवैध रूप से शादी शेख से कराई। उन्होंने लिखा कि वह सुषमा से प्रार्थना कर इस किशोरी को वापस भारत लाने के लिए मदद मांगेंगी।

उन्होंने बाल अधिकार आयोग से भी किशोरी के परिजन से संपर्क करने को कहा है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की किशोरी की 65 साल के ओमानी शेख अहमद से शादी करा दी गई है। इसके लिए 5 लाख रुपए लिए गए। अब युवती की मां ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपनी बेटी को मस्कट से वापस बुलवाए जाने की गुहार की है। उसने अपने पति की बहन गौसिया और उसके पति सिकंदर पर पैसे लेकर नाबालिग की शादी कराने का आरोप लगाया है। वह अपनी बेटी की शेख से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन सिकंदर ने एक काजी को बुलाकर बरकस स्थित एक होटल में उसकी शादी करा दी।

'शेख कह रहा है कि उसने मेरी बेटी को 5 लाख रुपए में खरीदा है। ये रुपए सिकंदर को दिए गए। रुपए उसे वापस मिलने के बाद ही वह मेरी बेटी को भारत भेजेगा। 'जब भी मैं सिकंदर से अपनी बेटी को वापस बुलाने के लिए कहती हूं तो मुझे धमकियां दी जाती हैं।'

यह भी पढ़ें: सेना को पहली बार मिलेंगे अपने अटैक हेलिकॉप्टर, जानिए- क्या है इसकी खूबियां

यह भी पढ़ें: अगली मन की बात 27 को, पीएम मोदी ने मांगे सुझाव