विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगली मन की बात 27 को, पीएम मोदी ने मांगे सुझाव

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 07:59 AM (IST)

27 अगस्त को प्रधानमंत्री के हर माह प्रसारित होने वाले इस रेडियो कार्यक्रम का यह 35वां एपिसोड होगा।

अगली मन की बात 27 को, पीएम मोदी ने मांगे सुझाव
अगली मन की बात 27 को, पीएम मोदी ने मांगे सुझाव

नई दिल्ली, आइएएनएस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण 27 अगस्त को किया जाएगा। महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले इस रेडियो कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को जनता से अपने विचारों को साझा करने को कहा है।

27 अगस्त को प्रधानमंत्री के हर माह प्रसारित होने वाले इस रेडियो कार्यक्रम का यह 35वां एपिसोड होगा। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी हाल की ताजा घटनाओं जैसे गोरखपुर में बच्चों की मौत और बिहार में बाढ़ से हुई मौतों पर अपने मन की बात रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'इस महीने का 'मन की बात' कार्यक्रम 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एनएम (नरेंद्र मोदी) मोबाइल एप पर अपने विचार साझा करें।' कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव एमवाईजीओवी ओपन फोरम या फिर अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर 1800-11-7800 पर भेज सकते हैं।

पिछले महीने के कार्यक्रम में भी एक लड़की के द्वारा भेजी गई रिकॉर्डिग को 'मन की बात' में प्रसारित किया गया था।