विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी डीआइजी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

By Edited By:
Published: Fri, 01 Aug 2014 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 09:34 AM (IST)

विनय दलवी [मिड-डे], मुंबई। मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस उप महानिरीक्षक [डीआइजी] सुनील पारस्कर का मुंबई पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई [विनय दलवी] [मिड-डे]। मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस उप महानिरीक्षक [डीआइजी] सुनील पारस्कर का मुंबई पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी, ताकि वह यह जान सके कि वरिष्ठ पुलिस अफसर सच बोल रहा है या झूठ। इस बीच स्थानीय सत्र न्यायालय ने पारस्कर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को पांच अगस्त तक बढ़ा दिया है।

महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में बतौर डीआइजी [नागरिक अधिकार संरक्षण इकाई] नियुक्त पारस्कर के खिलाफ 27 वर्षीय मॉडल की शिकायत पर मालवानी थाने में गत बुधवार को दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की महिला शाखा को इस मामले की जांच सौंपी गई है।

हालांकि क्राइम ब्रांच का यह भी आरोप है कि पारस्कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस बीच, सत्र न्यायालय में जज वरुशली जोशी ने पारस्कर की गिरफ्तारी पर रोक 5 अगस्त तक बढ़ा दी। दरअसल, पारस्कर के अधिवक्ता रिजवान मर्चेट ने कोर्ट को दलील दी कि उन्हें एक दिन पहले ही प्राथमिक जांच रिपोर्ट [एफआइआर] की प्रति मिली है। उन्हें अपने मुवक्किल और पीड़िता के बीच हुए ई-मेल संदेशों को भी पढ़ना है।

हालांकि पुलिस की ओर से पेश सरकारी वकील कल्पना चह्वाण ने कोर्ट को जानकारी दी कि पारस्कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, वह सुबूतों को भी नष्ट करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना बहुत जरूरी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पांच अगस्त तक पारस्कर को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया।

वहीं खबर है कि क्राइम ब्रांच मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे से भी पूछताछ कर सकती है। दरअसल, पुलिस पूनम पांडे से यह जानना चाहती है कि पीड़िता और पारस्कर के बीच क्या रिश्ता था। आखिर किन वजहों से पीड़िता ने पूनम का नाम लिया।

पढ़ें: मॉडल रेप केस में पूनम पांडे का नाम, पुलिस करेगी पूछताछ

पढ़ें: दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में बंद रह बेंगलूर

अश्लील हरकतें करने पर गिरफ्तार हुई पूनम पांडे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।