यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: नशे और रईसी के कॉकटेल में डूब युवती ने किया ये काम, जानिए- कहां
वर्ली पुलिस स्टेशन में नशे में डुबी रईस युवती ने काफी हंगामा मचाया। स्पीड में चला रही अपनी कार को ...और पढ़ें

मुंबई (एएनआई)। मायानगरी मुंबई में पैसे वालों और रसूख वालों की कोई कमी नहीं, ऐसे में जब रईसी और नशे का मेल एक साथ हो तो कुछ लोग कानून को अपनी जेब में रखकर चलते है। थाने में हड़कंप मचा रही ये लड़की भी रईसी और नशे के कॉकटेल में डूबी हुई है और कानून को धता बताते हुए पुलिस वालों से बदतमीजी कर रही है। ये नजारा है मुंबई के वर्ली थाने का और हंगामा मचा रही इस लड़की को पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा है।
विदेशी महिला ने मचाया उत्पात, बांध कर किया काबू
इस युवती ने तेज रफ्तार हुंडइ वरना कार पोद्दार अस्पताल के पास डिवाइडर पर चढ़ा दी। इसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है उसके साथ दो लड़के भी थे जिनकी उम्र 21 और 17 साल बताई जा रही है। पुलिस इसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी लेकिन इस लड़की ने यहां पुलिस वालों को गालियां दी और उनके साथ मारपीट भी की।
इतना ही नहीं, एक पुलिस वाले ने जब इस लड़की द्वारा किए जा रहे हंगामे की वीडियो बनाने की कोशिश की तो इसने उस पुलिस वाले को गालियां दी और उस पर हमला कर दिया। अब पुलिस ने इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
