विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: विदेशी महिला ने जमकर मचाया उत्‍पात, रस्‍सी से बांध किया काबू

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2016 10:55 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 04:46 PM (IST)

बेंगलुरु के मार्केट में अफ्रीकी महिला सड़क पर आने जाने वालों को बेवजह गालियां दे रही थी, इससे वहां हंगामा हो गया, आखिरकार पुलिस को उसे रस्‍सी से बांधना पड़ा।

News Article Hero Image

बेंगलुरु (एएनआई)। बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन के पास नेशनल मार्केट में एक अफ्रीकी महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। नशे में धुत्त वह महिला सड़क चलते लोगों को बेवजह गालियां दे रही थी। केवल यही नहीं दुकानदारों के साथ भी वह बदसलूकी कर रही थी और इसकी तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैप्चर हो गयी है। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा तब वह महिला उनसे भी भिड़ गयी। इसके बाद के सी जनरल हॉस्पिटल में भी इसने जमकर उत्पात मचाया।

दुष्कर्म पीडि़ताओं के नाम सार्वजनिक कर पुलिस ने करा ली किरकिरी ...जानिए मामला

आखिरकार स्थानीय लोगों ने उसपर काबू पाने के लिए सिर पर कपड़ा डाल दिया और फिर उसे रस्सी से बांधकर गिरफ्तार किया गया। बाद में मानसिक जांच के लिए निमहंस में भर्ती करा दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक आईपीसी की तक़रीबन आधा दर्जन धाराओं के तहत इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें 323, 341, 427, 448, 504 धाराएं शामिल हैं।

मरने से पहले किशोरी ने पिता को लिखा पत्र, पढ़कर आप भी रोने लगेंगे...