यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रुद्रपुर में नशे में टल्ली महिला ने सड़क पर काटा हंगामा
आवास विकास क्षेत्र में सड़क पर उस समय तमाशा लग गया, जब नशे में धुत एक महिला ने खूब हंगामा ...और पढ़ें

रुद्रपुर, [जेएनएन]: आवास विकास क्षेत्र में सड़क पर उस समय तमाशा लग गया, जब नशे में धुत एक महिला ने खूब हंगामा काटा। इस महिला ने राहगीरों से गालीगलौज भी की। बाद में पुलिस के समझाने पर वह घर को चल दी। इस दौरान सड़क पर जाम भी लगा रहा।
गत रात नैनीताल रोड स्थित आवास विकास क्षेत्र के संपर्क मार्ग पर रोजाना की तरह लोगों की आवाजाही चल रही थी। इसी बीच वहां पहुंची नशे में धुत महिला ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
पढ़ें-पहले बच्चों को दूध में दिया जहर, फिर खुद पिया, कारण सुनकर चौक जाएंगे आप
जब लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह गालीगलौज पर उतर आई। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। यही नहीं, वह रुद्रपुर की ओर आने वाले वाहनों के आगे खड़े हो गई। इससे नैनीताल हाईवे पर जाम लग गया।
पढ़ें:- पति से झगड़ने पर घर से भागी, दे बैठी युवक को दिल, आगे क्या हुआ जानिए
करीब आधे घंटे तक चले ड्रामे के बाद आवास विकास चौकी प्रभारी ललित मोहन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। बाद में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिला को समझाया। इसके बाद वह झूमते हुए अपने घर को चल दी। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि महिला सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है। वह आवास विकास क्षेत्र में रहती है। नशे की हालत में हंगामा काट रही थी। उसे घर भेज दिया गया है।
पढ़ें:- विवाहिता गांव के युवक के साथ मना रही थी रंगरेलियां, परिजनों ने पकड़ा रंगेहाथ
