विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी को अपने प्रेमी संग संबंध बनाने को किया मजबूर

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 04:35 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 05:29 AM (IST)

मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती है। मगर यहां एक मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जासं, बेगूसराय। मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती है। मगर यहां एक मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। घटना बिहार के बेगूसराय की है।

पढ़ें: .मेरी बेटी संबंध बनाती तो जला देता उसे

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र केएक गांव में एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेमी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है।

पीड़िता के बयान पर बुधवार को बखरी थाना में मामला दर्ज कर मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बखरी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां व उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां अपने प्रेमी दिनेश पोद्दार के साथ बीते दस दिनों से जबरन शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रही थी। तंग आकर उसने इस बात की जानकारी पड़ोस की एक चाची को दी।

मंगलवार की रात जब उसकी मां ने दिनेश के साथ कमरे में भेजना चाहा तो शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और तब जाकर उसकी आबरू बच सकी। पीड़ित छात्रा के अनुसार, उसके पिता दस वर्षो से लापता हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर