विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में पैदा हुई दुनिया की सबसे भारी बच्‍ची, वजन जान मां भी हैरान

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 12:11 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 09:38 PM (IST)

दक्षिण भारत में 15 पाउंड के वजन वाली बच्ची का जन्म हुआ जो अब तक दुनिया में जन्मे बच्चों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलुरु, प्रेट्र। कर्नाटक के हासन जिले में 19 साल की महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। उसका वजन 6.82 किलो है। उसे देश का सबसे वजनी बच्ची माना जा रहा है।बेलूर तालुका के दोद्दीहाली की रहने वाली नंदिनी ने हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 23 मई को लड़की को जन्म दिया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के शंकर ने बताया, 'बच्ची का जन्म आपरेशन से हुआ। वह भारत में अब तक की सबसे वजनी बच्ची है। इसके पहले देश में जन्मा सबसे वजनी बच्चा 5.8 किलो का था।' नंदिनी का पति बेकरी में काम करता है। इतना वजनी बच्चा होने से दोनों चकित होने के साथ ही खुश भी हैं।

किशोरावस्था में गर्भपात की संख्या में भारी बढ़ोतरी... कहां हो रही चूक

डॉक्टरों के अनुसार, दोनों मां और बच्ची स्वस्थ हैं। हालांकि इसे असामान्य मामला मानते हुए बच्ची को अभी निगरानी में रखा गया है। नवजात शिशु के अधिक वजन का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए बच्ची के पेट की स्कैनिंग और खून की जांच की जाएगी।

इस लड़की को पता ही नहीं चला कि वो प्रेगनेंट है और हो गया बेबी