विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़की को पता ही नहीं चला कि वो प्रेगनेंट है और हो गया बेबी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 27 Apr 2016 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 05:09 PM (IST)

एक महिला के लिए मां बनने से अच्छा सुख और कोई नहीं हो सकता, लेकिन अगर किसी को ये पता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ये खबर पढ़ने के बाद थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ऐसा बहुत सी महिलाओं या लड़कियों के साथ होता है। ब्रिटेन में रहने वाली क्लारा डोनल कुछ ही दिनों पहले मां बनी। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये रही कि उसे अपनी प्रेगनेंसी का पता ही नहीं था।

पढ़ें- भारत में जन्मे इस बच्चे के 4 हाथ, 4 पैर, 4 कान और 2 दिल

ये कोई पहला मामला नहीं है ऐसा बहुत सी महिलाओं के साथ होता है कि उन्हें पता ही नहीं चलता है कि वो प्रेगनेंट हैं। ना तो उन्हें उल्टियां होती हैं, नाहीं उन्हें सुबह के समय कमजोरी महसूस होती है और तो और उनके पीरीयड्स भी सही समय पर आते रहते हैं।

ऐसा ही कुछ क्लारा के साथ भी हुआ जिस दिन उनकी डिलीवरी हुई, उस दिन उसे नए ऑफिस में ज्वाइन करना था। वो अपने बॉयफ्रेंड से सेपरेट हो चुकी थीं और फिलहाल अपनी मां के साथ रह रही हैं।

पढ़ें- एक्जाम देने गई एक स्टूडेट के साथ हुआ कुछ ऐसा और फिर दिया एक बेटे को जन्म

वो घर से टाइम पर निकलीं, लेकिन उन्हें दर्द होना शुरू हो गया। उन्हें लगा कि ये शायद पीरियड्स की वजह से हो रहा है। लेकिन जब तक वो आगे पहुंच पातीं, उन्हें इतना दर्द होने लगा, जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर पाईं। जैसे-तैसे वो घर पहुंची, तो देखा कि घर की चाबी भी वो घर के अंदर भूल गईं है और दूसरी चाबी उनकी मां के पास है।

पढ़ें- अगर पति की हो जाए मौत तो महिलाएं ऐसा महसूस करती हैं

उन्होंने अपने आप को संभालते हुए ताला तोड़ने वाले को बुलाया और वो उसके बाद घर में घुसीं। लेकिन वहां भी उनको चैन नहीं मिला, उन्हें लगा कि ये कोई ऐसा दर्द है, जो क्रैंप्स में तब्दील हो रहा है। थोड़ा चलने के बाद वो वॉशरूम गयी, टॉयलेट सीट में बैठते ही उन्हें थोड़ा आराम मिला।

पढ़ें- ये कैसा कानून? इस देश की सरकार लड़कियों को अंडरगार्मेंट्स नहीं पहनने देती

लेकिन उसके बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई अंदर से बाहर आने की कोशिश कर रहा हो, वो ज़ोर से चिल्लाई तो उनकी आवाज़ सुन कर उनके पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बुलवा दी। एम्बुलेंस में जाते ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें