विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये कैसा कानून? इस देश की सरकार लड़कियों को अंडरगार्मेंट्स नहीं पहनने देती

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Tue, 26 Apr 2016 11:53 AM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 05:10 PM (IST)

महिलाओं को सम्मान देने की बात तो हर कोई करता है लेकिन वाकई में उन्हें कितना सम्मान मिलता है इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आए दिन महिलाओं को बराबरी का हक दिए जाने की बातें उठती रही हैं। लगभग सभी देश महिलाओं को सम्मान, बराबरी और सभी क्षेत्रों मे समान हक देने के पक्षधर रहे हैं, लेकिन इस मामले में सिवाय बड़ी बातों के अलावा ज्यादा कुछ नहीं किया गया है।

पढ़ें- खेलने-कूदने की उम्र में ये बच्चा बन गया करोड़पति, जानिए कैसे?

विश्व में कई ऐसे देश हैं, जहां महिलाओं की स्थिति बद्तर है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम आंका जाता है और कई अहम सुविधाओं से वंचित भी रखा जाता है। यहां हम आपको ऐसे 7 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाओं के साथ नाइंसाफी होती है।

मिसौरी

संयुक्त राज्य अमेरिका का मध्य-पश्चिम राज्य मिसौरी में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स पहनने पर रोक लगी है। यदि कोई भी महिला इसका उल्लंघन करती हुई पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।

यमन

यमन में लंबे वक्त से महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है। इस्लामिक देश होने की वजह से यहां की महिलाओं को शरियत कानून का सख्ती से पालन करना पड़ता है। कोर्ट में भी महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा हक नहीं मिले हैं।

इटली

इटली को एक विकसित देश माना जाता है लेकिन इसके बावजूद यहां महिलाओं के साथ नाइंसाफी की जाती है। किसी महिला के बीमार होने पर उसके पनीर फैक्ट्री में आने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसके साथ ही अगर महिला ज्यादा खूबसूरत नहीं दिखती है तो भी उसे फैक्ट्री में आने नहीं दिया जाता है।

सऊदी अरब

विश्व के कई देशों में महिलाएं अपनी कार से ऑफिस या अन्य जगह आती-जाती हैं। लेकिन सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग की इजाजत नहीं मिली है। अगर ऐसा कोई भी मामला सामने आता है तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाती है।

ईरान

ईरान भी महिलाओं के साथ ज्यादती करता है। यहां तो महिलाओं से खेल के क्षेत्र में भी भेदभाव होता है। उन्हें विश्व-कप के मैच देखने की भी इजाजत नहीं दी गई है।

पढ़ें- हिंदू दोस्त की मां की मौत पर मुस्लिम युवक ने कराया मुंडन

उत्तर कैरोलिना

इस देश में महिलाओं को अपना शरीर ढक कर रखना आवश्यक होता है। यहां के शेर्लोट में दिनभर महिलाओं को 16 गज तक शरीर को ढक कर रखना ही होता है।

वेटिकन सिटी

वेटिकन शहर इटली के रोम में स्थित है। यह विश्व में सबसे छोटा, स्वतंत्र राज्य है और क्षेत्रफल के हिसाब से केवल 44 हेक्टेयर में ही फैला है। इस शहर में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार नहीं मिला है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें