विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेट पर हिट हो गई नमो की रांची रैली

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 07:40 PM (IST)

रांची, जागरण ब्यूरो। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रांची में 2

News Article Hero Image

रांची, जागरण ब्यूरो। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रांची में 29 दिसंबर को होने वाली विजय संकल्प रैली में भले ही अभी समय हो लेकिन इंटरनेट पर यह पहले ही हिट हो गई है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर रैली को लेकर डाले जा रहे कमेंट को खासा हिट मिल रहे हैं। भाजपा सोशल मीडिया सेल की मानें तो रैली को लेकर डाले जा रहे कमेंट को तीन लाख से अधिक लोगों ने 'लाइक' किया है। प्रदेश भाजपा की ओर से बनाई गई सोशल मीडिया की टीम के सदस्यों की संख्या 150 तक पहुंच गई है और वह लगातार कमेंट डाल रही है। आइटी सेल के भानु जालान ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट को लगातार अपडेट किया जा रहा है, रैली को लेकर स्लोगन डाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आइटी सेल रैली के दिन नरेंद्र मोदी के भाषण को प्रत्येक दो मिनट पर अपडेट करेगा।

पढ़ें: मोदी की लहर से बौखला रहे विपक्षी: औरंगजेब

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।