विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की लहर से बौखला रहे विपक्षी: औरंगजेब

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 04:05 PM (IST)

आज देश में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर दौड़ रही है, जिसको देखकर विपक्षी बौखला रहे हैं। लेकिन अब जनता देश की सत्ता से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब ने बुधवार को पूर्व प्र

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, नूंह। आज देश में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर दौड़ रही है, जिसको देखकर विपक्षी बौखला रहे हैं। लेकिन अब जनता देश की सत्ता से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी देश के उन नेताओं में से हैं, जिनकी मिशाल विदेशी राजनीति में भी सम्मान के साथ पेश की जाती है। वाजपेयी के समय में देश उन्नति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा था। महंगाई नियंत्रण में थी। विदेशी हस्तक्षेप बिल्कुल नहीं था। विश्व बाजार में पेट्रोल व डीजल के दाम अधिक होने के बावजूद भारत में उक्त दाम बेहद कम थे। लेकिन आज कांग्रेस के शासन में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। विश्व बाजार में पेट्रोल व डीजल के दाम घटे हैं। लेकिन भारत में पेट्रोल कंपनियों के नियंत्रण के कारण दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, भ्रष्टाचार व घोटालों ने देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा आघात किया है। देश को वाजपेयी जैसे नेता की जरूरत है, जिनकी छवि मोदी में देखी जा रही है। मोदी की आंधी में मेवात की राजनीति भी प्रभावित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की सरकार बनेगी।

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुबारिक अडबर, शहीद कुरैशी, प्रदेश समिति के सदस्य शौकत अडबर, मेवात जिलाध्यक्ष फते मोहम्मद सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

नरेंद्र मोदी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।