विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की रैली के लिए साढ़े तीन लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

By Edited By:
Published: Fri, 15 Nov 2013 09:56 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2013 09:59 PM (IST)

बेंगलूर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 17 नवंबर को यहां होने वाली रैली के लिए सुरक्षा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलूर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 17 नवंबर को यहां होने वाली रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य भाजपा अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी ने दावा किया है कि रैली के लिए साढ़े तीन लाख लोगों ने 10 रुपये देकर पंजीकरण कराया है। इससे अर्जित राशि [35 लाख रुपये] का इस्तेमाल गुजरात में बनने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए किया जाएगा।

मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने के लिए ढाई हजार बसें और तकरीबन इतनी ही संख्या में अन्य वाहनों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा हुबली, बेलगाम, शिमोगा, बिदर, बागलकोट और गुलबर्गा जिले से भाजपा समर्थकों को रैली स्थल तक लाने के लिए दस विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई है।

पढ़ें: मोदी का तीखा वार बोले, चाय बेची-देश नहीं

वहीं, पटना में सीरियल बम धमाके से सबक लेते हुए मोदी की बेंगलूर रैली की सुरक्षा में तकरीबन पांच हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बेंगलूर के पुलिस आयुक्त राघवेंद्र औरादकर के मुताबिक एक पखवाड़े के अंदर 12 सौ संदेहास्पद लोगों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी दी गई है। रैली में 10 डीसीपी, 25 एसीपी, सौ इंस्पेक्टर, ढाई सौ सब-इंस्पेक्टर, तीन सौ सहायक सब-इंस्पेक्टर, तीन हजार हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 800 होमगार्ड के जवान और पांच सौ सिविल डिफेंस कर्मियों को लगाया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।