Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुगलों की राजधानी में आज गरजेंगे मोदी

    By Edited By:
    Updated: Thu, 21 Nov 2013 09:06 AM (IST)

    केंद्र की सत्ता पाने को दनादन रैलियां कर रहे नरेंद्र मोदी गुरुवार को उस ताजनगरी में गरजेंगे, जो कभी मुगलों की राजधानी रह चुकी है। भाजपा मान रही है कि रैली में 40 विधानसभा (आठ लोकसभा) क्षेत्रों से लाखों लोगों की भीड़ मोदी को सुनने के लिए उमड़ेगी। रैली के लिए बुधवार देर रात तक तैयारी चलती रही। रैली क

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, आगरा। केंद्र की सत्ता पाने को दनादन रैलियां कर रहे नरेंद्र मोदी गुरुवार को उस ताजनगरी में गरजेंगे, जो कभी मुगलों की राजधानी रह चुकी है। भाजपा मान रही है कि रैली में 40 विधानसभा (आठ लोकसभा) क्षेत्रों से लाखों लोगों की भीड़ मोदी को सुनने के लिए उमड़ेगी। रैली के लिए बुधवार देर रात तक तैयारी चलती रही। रैली के चलते दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहनों के लिए रूट का डायवर्जन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: मोदी की रैली पर खतरे का साया

    कोठी मीना बाजार पर हो रही भाजपा ब्रजक्षेत्र की रैली गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। रैली के लिए भव्य मंच बनाया है। मुख्य मंच पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता रहेंगे। इसके पास ही दो विशेष मंच बने हैं। इनमें से एक पर ब्रजक्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि और स्वागत समिति सदस्य होंगे। दूसरे पर ब्रज क्षेत्र के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियोंको जगह दी जाएगी।

    पढ़ें: इस बार बाधित नहीं होगा मोदी का भाषण

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह दोपहर करीब 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से सड़क मार्ग के जरिए रैली स्थल तक आएंगे।

    बुधवार को रैली स्थल पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रैली में बैठने के लिए मैदान को 16 ब्लॉक में बांटा है। हर ब्लॉक में सुरक्षाकर्मियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की तैनाती होगी। भीड़ के लिए पेयजल का इंतजाम ब्लॉक के अंदर ही होगा।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने प्रशासन और पुलिस से अनुरोध किया है कि रैली में आने वालों को सुरक्षा के नाम पर न रोका जाए। यदि ऐसा हुआ तो जहां रोका जाएगा, भाजपा वहीं सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

    लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में रैलियों के हिसाब से यह चौथी रैली है, लेकिन क्षेत्र के हिसाब यह प्रदेश की सबसे बड़ी रैली है और इसमें रिकार्ड भीड़ उमड़ेगी।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर