Move to Jagran APP

मजबूर सरकार की बीमारी से झारखंड को मुक्त कराना है : मोदी

झारखंड की राजधानी रांची में आज दोपहर चुनावी रैली को संबंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं यहां से प्रदेश की जनता का अभिवादन करना चाहता हूं। आपने लोकसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व जीत दिलाई और दिल्ली में सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 02:14 PM (IST)
मजबूर सरकार की बीमारी से झारखंड को मुक्त कराना है : मोदी

रांची / जमशेदपुर । झारखंड की राजधानी रांची में आज दोपहर चुनावी रैली को संबंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं यहां से प्रदेश की जनता का अभिवादन करना चाहता हूं। आपने लोकसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व जीत दिलाई और दिल्ली में सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे और वे मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

loksabha election banner

मोदी ने कहा कि इस बार मजबूर सरकार की बीमारी से झारखंड को मुक्त कराना है। टूटी फूटी सरकार झारखंड को नहीं चाहिए। झारखंड को पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार चाहिए। जब मजबूर सरकार बनती है तो चुनाव के वक्त तक तो साथ रहते हैं, साथ पाप करते हैं, फिर अलग अलग चुनाव लड़कर जनता को धोखा देते हैं।

उन्होंने कहा कि जब एक दल की सरकार होती है तो जनता इसका हिसाब मांग सकती है। जनता से पूछा कि दिल्ली की सरकार से आप हिसाब मांग सकते हैं कि नहीं। देश की जनता को सरकार का कान पकड़ने का हक है। लेकिन पता ही नहीं रहे कि किसका कान पकड़ना है तो इसका क्या? पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं जिससे उससे हिसाब मांगा जा सके।

आप भाजपा की मजबूत सरकार बनाइये, मेरा वादा है कि मैं मजबूत झारखंड बनाके रहूंगा। जो धरती पूरे हिंदुस्तान को रोशन कर सकती है वह खुद अंधेरे में है। इसे बदलना है।

यहां की माताएं बहनें बड़े शहरों में सफाई को मजबूर हैं। क्या कारण है कि यहां से पलायन हो रहा है। आप बताइये कि क्या कोई नौजवान अपने मां बाप को छोड़कर जाना चाहता है ? पापी पेट के लिए उसे यह करना पड़ता है। बूढे मां बाप का पेट भर सके इसलिए उसे बाहर जाना पड़ता है। यहां भी उद्योग लगे तो लोग क्यों पलायन करेंगे। सही योजना बन जाए तो झारखंड का जीवन बदल सकता है।

यहां पीने का पानी मिलना चाहिए था कि नहीं। आजादी के इतने साल बाद क्यों नहीं हुआ। झारखंड में तो इतनी बारिश होती है। गुजरात में पीने का पानी तक नहीं होता था। इधर रेगिस्तान, उधर पाकिस्तान। मैं जब वहां का मुख्यमंत्री था तो तय किया कि लोगों को शुद़ध पानी पिलाएंगे। यह काम हमने कर दिया। इतनी बड़ी पाइप लाइन है कि आपकी सरकार में बैठे जो बाप- बेटे हैं, पाइप में घुस कर दूसरी ओर निकल सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर अभी पांच साल बढि़या गए तो झारखंड पूरे देश का नंबर वन राज्य हो जाएगा। भाइयों यह समय बर्बाद मत करिए। इस काल की मैं परवरिश करने को तैयार हूं। आप पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिए। आपके सपनों का झारखंड देना हमारा जिम्मा होगा। भारी मतदान हो। भाजपा को विजय दिलाएं। पूर्ण बहुमत के साथ एक मजबूत सरकार बनाइये। भारत माता की जय।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के जमशेदपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली में भारी भीड़ मौजूद थी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीष्य उपाध्यक्ष रधुवर दास समेत विधानसभा के सभी प्रत्याशियों का नाम लेकर संबोधन शुरू किया। मोदी ने कहा कि मैं आपसे कुछ नहीं मांगूंगा। मैं आप से आज शिकायत करूंगा। आप सुनने को तैयार हैं ना, बुरा तो नहीं मानोगे। मोदी ने कहा कि लोकसभा में मैं खुद चुनाव लड़ रहा था, उस समय यह मैदान आधा खाली था, लेकिन आज कहीं जगह नहीं है। इसका मतलब है कि इस बार हमें झारखंड में लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत मिलेगी।

मोदी ने कहा कि मुझे आप को धन्यवाद कहना है। जमशेदपुर व झारखंड ने हम पर विश्वास बनाए रखा और दिल्ली में सरकार बनवाने में मदद की। मैं आपके प्यार के लिए आभारी हूं। आप मुझे जो प्यार दे रहे हैं उसे मैं विकास कर ब्याज के साथ लौटाउंगा। जमशेदपुर का आन बान शान बदल कर रख दूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाजपेयी जी ने झारखंड बनाया था। बेटा हो या बेटी 13-14 साल में बड़े हो जाते हैं। 13 साल के बाद बालक के जीवन में बदलाव आ जाता है। 13 साल से 18 साल की उम्र में अपने बेटे व बेटी का हम सभी ख्याल रखते हैं। कहां आता है, कहां जाता है, उस पर ध्यान रखा जाता है। 18 के बाद कहीं जाए परिवार का नाम रोशन करे, यही चाहत होती है।

पिछले 50 साल से दिल्ली की सरकार ने राज्यों की ओर ध्यान नहीं दिया। जमशेदपुर के अंदर कोयला व आयरन और न हो तो यहां के लोगों की जिंदगी चलेगी क्या? हमने जो नीति बनाई है झारखंड को 20 हजार करोड़से ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं।

आज झारखंड को छोड़कर नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं। जमशेदपुर एक लघु भारत है यहां शायद ही कोई गली हो जहां अन्य राज्यों के लोग न मिल जाएं। आज झारखंड पीछे है, आगे बढ जाए तो हिन्दुस्तान आगे हो जाएगा। रोजगार के लिए सबसे ज्यादा ताकत झारखंड में है। आप मुझे पूर्ण बहुमत वाली सरकार दें, मैं इस राज्य की तकदीर बदल कर रख दूंगा।

मोदी ने कहा कि परिवारवाद, वंशवाद ने भारत की राजनीति को बर्बाद कर दिया है। परिवारवाद खत्म होना चाहिए। बाप- बेटा शासन खत्म होना चाहिए। आज पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बज रहा है। बज रहा है कि नहीं. जोर से बोलो। क्या कारण है, यह किसके कारण हो रहा है। यह मोदी के कारण नहीं बल्कि आप के कारण हो रहा है। झारखं में डंका बजना चाहिए कि नहीं। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए आपको सपनो का झारखंड मैं दूंगा।

पढ़ेंः टाइम पर्सन आफ द इयर की दौड़ में मोदी सबसे आगे

पढ़ेंः देश की जनता पर मोदी को भरोसा नहींः राहुल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.