Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश की जनता पर मोदी को भरोसा नहीं: राहुल

    झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों में जोश भरने पहुंचे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हमारी सरकार बनी तो आपसे झाड़ू नहीं लगवाएंगे। कांग्रेस यहां जनता का सर्वांगीण विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने देश की जनता पर भरोसा नहीं है।

    By Sudhir JhaEdited By: Updated: Sat, 29 Nov 2014 08:00 AM (IST)

    चाईबासा, जागरण संवाददाता। झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों में जोश भरने पहुंचे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हमारी सरकार बनी तो आपसे झाड़ू नहीं लगवाएंगे। कांग्रेस यहां जनता का सर्वांगीण विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने देश की जनता पर भरोसा नहीं है। इसी कारण वह आस्ट्रेलिया जाकर वहां के किसानों से खेती के गुर सीखने की बात कहते हैं। मोदी लोगों को झाड़ू पकड़ाकर खुद बार-बार विदेश भाग जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में शुक्रवार को चुनावी जनसभा में राहुल ने कहा कि यहां की जमीन किसी को छीनने नहीं देंगे और जरूरत पड़ी तो वह खुद आएंगे। राहुल ने कहा, कांग्रेस का एजेंडा झारखंड विधानसभा की सीटों को बढ़ाकर 140 करने का है। सरकार बनने पर इस आशय का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराया जाएगा। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आपके पैसे छीनकर उद्योगपतियों में बांट रही है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक सांसद के एक गांव गोद लेने की बात पर राहुल ने कहा कि महज एक गांव के विकास से क्या होगा? अकेले मेरे संसदीय क्षेत्र अमेठी में सात सौ गांव हैं। आदर्श गांव विकसित करने के लिए अतिरिक्त फंड भी नहीं दिया जा रहा है।

    नमो और सोनिया की रैली आज

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जनसभा शनिवार को होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में यह पहला मौका होगा, जब दोनों धुरंधर चंद किलोमीटर दूर एक-दूसरे पर राजनीतिक हमला बोलेंगे। नरेंद्र मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान और रांची के मोरहाबादी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि सोनिया गांधी जमशेदपुर के जुगसलाई में आयोजित रैली में शिरकत करेंगी।

    पढ़ेंः पहले मेरे ऊपर से गुजरेगा बुलडोजरः राहुल