विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

70 दिन की उपलब्धियों का जनता को ब्योरा देंगे मोदी

By Edited By:
Published: Wed, 06 Aug 2014 02:42 AM (IST)Updated: Wed, 06 Aug 2014 07:25 AM (IST)

चुनाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार जनता और कार्यकर्ताओं के साथ सूचना और संवाद में अभी भी पीछे नहीं रहना चाहती। अलबत्ता, सत्ता में आने के बाद संवाद को और बढ़ाने की रणनीति तेज हो गई है। लगभग 70 दिनों में राजग सरकार के दौरान हुए फैसलों और कामों को सरकार अब सीधे कार्यकर्ताओं और जनता के स

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। चुनाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार जनता और कार्यकर्ताओं के साथ सूचना और संवाद में अभी भी पीछे नहीं रहना चाहती। अलबत्ता, सत्ता में आने के बाद संवाद को और बढ़ाने की रणनीति तेज हो गई है। लगभग 70 दिनों में राजग सरकार के दौरान हुए फैसलों और कामों को सरकार अब सीधे कार्यकर्ताओं और जनता के साथ साझा करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में अपनी उपलब्धियों के साथ ही भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे। उससे पहले नौ अगस्त को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से जुटे कार्यकर्ताओं को भी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, पीआइबी ने सभी मंत्रालयों के सूचना अधिकारियों से उनके मंत्रालयों के बारे में पांच प्रमुख सूचनाएं मांगी हैं। कहा गया है कि मोदी सरकार बनने के बाद से जो नए कदम उठाए गए हैं और अब तक जो थोड़े-बहुत नतीजे निकले हैं, उसका पांच बिंदुओं में ब्योरा दिया जाए। साथ ही हर बिंदु के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए।

सूत्रों के मुताबिक, इन जानकारियों को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ साझा किया जाएगा। इन उपलब्धियों को पार्टी नेताओं के जरिए देशभर में पहुंचाने का लक्ष्य है।

पढ़े : सपा के मंच से अमर बोले, मैं मुलायमवादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।