विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बीजेपी सत्ता में आई तो मोदी ही होंगे पीएम पद के उम्मीदवार'

By Edited By:
Published: Mon, 22 Jul 2013 05:58 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2013 09:48 AM (IST)

न्यूयॉर्क। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को एक प्रकार से स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि यदि वर्ष 2014 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को एक प्रकार से स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि यदि वर्ष 2014 के आम चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तो नरेंद्र मोदी ही इस पद के उम्मीदवार होंगे।

पढ़ें: इन 7 कारणों से मोदी हैं भाजपा के तारणहार

नरेंद्र मोदी से संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि पार्टी अध्यक्ष में भीड़ जुटाने की भी क्षमता होनी चाहिए और वही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी होना चाहिए। पार्टी का काम करने के लिए मेरी पास जिम्मेदारी है। मुझे काम करना है और वह काम है। वर्ष 2014 के चुनाव में पार्टी की जीत।

पढ़ें: अमेरिकी संसद में राजनाथ-मोदी का गुणगान

न्यूयार्क और वाशिंगटन की अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए राजनाथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव से सात महीने पहले, मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। मैंने उनकी छवि, लोकप्रियता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए प्रचार प्रमुख नामित किया है।

यह पूछे जाने पर कि ये सभी संकेत क्या मोदी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने का इशारा करते हैं, राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री निसंदेह इस समय भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय और कद्दावर नेता हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।