विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश ने मोदी को मान लिया प्रधानमंत्री : राजनाथ

By Edited By:
Published: Wed, 30 Apr 2014 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 30 Apr 2014 08:20 PM (IST)

वोट देने के लिए सपरिवार करीब आधा घंटा कतार में लगने के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्र में बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश ने मोदी को प्रधानमंत्री मान लिया है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष बाबा रामदेव पर बसपा प्रमुख की टिप्पणी पर बयान देने से बचते दिखे। बुधवार को राजनाथ सिंह ने र

News Article Hero Image

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। वोट देने के लिए सपरिवार करीब आधा घंटा कतार में लगने के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्र में बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश ने मोदी को प्रधानमंत्री मान लिया है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष बाबा रामदेव पर बसपा प्रमुख की टिप्पणी पर बयान देने से बचते दिखे।

बुधवार को राजनाथ सिंह ने राजभवन के सामने स्थित पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र पर वोट देने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ने के प्रश्न पर राजनाथ ने कहा, सपा व कांग्रेस ही नहीं बसपा भी अंदरखाने में एक हैं। तीनों दलों की यूपी में लड़ाई व दिल्ली में दोस्ती किसी से छिपी नहीं परन्तु देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री चुन लिया है। भाजपा में मोदी-राजनाथ की जोड़ी को अटल-आडवाणी की तरह माने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जोड़ी नहीं सब मिलकर काम करते हैं।

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा बाबा रामदेव के खिलाफ दिए बयान पर भाजपा अध्यक्ष ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि से चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह से जब यह पूछा गया कि उनका मुकाबला किससे है। तो उन्होंने कहा कि जनतांत्रिक प्रक्रिया में जनता अपना जनादेश देती है। मैं न तो किसी से टकराता हूं और न ही किसी को चुनौती देता हूं। उन्होंने प्रदेश में भाजपा द्वारा रिकार्ड सीटें जीतने का दावा किया। इससे पहले राजनाथ सिंह सुबह करीब 10.40 बजे अपनी पत्नी सावित्री सिंह और पुत्र पंकज व नीरज के अलावा दोनों बहुओं के साथ मतदान करने पहुंचे।

पढ़ें: मोदी की सुनामी में बही सभी पार्टियां: राजनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।