विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की सुनामी में बही सभी पार्टिया : राजनाथ

By Edited By:
Published: Wed, 30 Apr 2014 06:58 PM (GMT+05:30)

लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि

News Article Hero Image

लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश भर में नरेन्द्र मोदी के नाम की लहर नहीं, सुनामी चल रही है।

श्री सिंह आज इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के करछना में भाजपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता व इसके बाद फूलपुर संसदीय क्षेत्र स्थित नगर के अल्लापुर मोहल्ले में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। लखनऊ से हेलीकाप्टर से बमरौली पहुंचे श्री सिंह यहा से सड़क मार्ग से करछना गए। दोपहर तीन बजे तेज धूप के बीच भी उन्हें सुनने के लिए कालेज प्रागण में भीड़ जुटी रही। यहा से निकल कर 4.45 पर वह अल्लापुर पहुंचे व रामलीला मैदान में फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद म‌र्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होने इस दौरान भारी मतदान करने का आह्नान किया। कहा कि इस बार सरकार बनाने के लिए नहीं वरन देश को बचाने के लिए मतदान करिए। कहा कि काग्रेस ने देश को कंगाल कर दिया है। सपा व बसपा ने उसका साथ दिया है। राजनाथ ने कहा कि भाजपा पड़ोसियों से बेहतर संबंध बनाना चाहती है पर आतकवाद बर्दाश्त नहीं करेगी। पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों का सिर का़ट कर ले गए पर काग्रेस की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार मौन होकर देखती रही। कहा कि चीनी सैनिकों की घुसपैठ, पाक प्रायोजित आतंकवाद आदि को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे हावी हैं। दो साल में प्रदेश भर में 200 दंगे हुए। सपा सरकार किसी को भी सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही। यहा तो खुद पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं है। सुरक्षा में लगे पुलिस वालों को भी सपा कार्यकर्ताओं ने नहीं बख्शा। उन्हें जमकर पीटा लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में राजग की सरकार बनने पर नरेन्द्र मोदी ही देश की बागडोर संभालेंगे। राजनीतिक विरोधियों द्वारा जानबूझ कर इस संबंध में अफवाह फैला रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।