विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकॉक में हिंदुत्व पर भाषण देंगे नरेंद्र मोदी

By Edited By:
Published: Fri, 26 Jul 2013 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2013 08:18 AM (IST)

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह बैंकॉक में व‌र्ल्ड हिंदू इकॉनॉमिक फोरम में हिंदुत्व पर भाषण देंगे। मोदी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद [शत्रुघ्न शर्मा]। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह बैंकॉक में व‌र्ल्ड हिंदू इकॉनॉमिक फोरम में हिंदुत्व पर भाषण देंगे। मोदी के अलावा इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, उद्योगपति तुलसी तंती व थाईलैंड स्थित भारत के राजदूत अनिल वाधवा भी शिरकत करेंगे।

पढ़ें: जब मोदी ने दिया पीएम को जवाब

10 व 11 अगस्त को भारतीय मूल के लोगों द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में दुनिया के विविध कोनों में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग भाग लेंगे। मोदी के लिए देश से बाहर हिंदुत्व पर बोलने का यह पहला मौका होगा इसलिए इस पर राजनीति के जानकारों की नजरें टिकी हैं।

पिछले माह आयोजकों ने मुख्यमंत्री मोदी से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर इसका न्यौता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हिंदू फोरम का गठन दुनिया में हिंदू धर्म की स्थिति व सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक जगत में हिंदुओं की भूमिका के साथ हिंदू धर्म व संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।