यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुनिया में बजेगा भारत का डंका: मोदी
केंद्र सरकार में अपने 60 दिनों के अनुभव के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का डंका बजने की हुंकार भरी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शाह के अनुमोदन के लिए हुई पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में समापन भाषण करते हुए मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद पर ही विशेष ध्यान रखा। चुनाव से पहले गौरवशाली और समृद्ध भारत के सपने को जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता को मोदी ने और मजबूती से दोहराया।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्र सरकार में अपने 60 दिनों के अनुभव के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का डंका बजने की हुंकार भरी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शाह के अनुमोदन के लिए हुई पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में समापन भाषण करते हुए मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद पर ही विशेष ध्यान रखा। चुनाव से पहले गौरवशाली और समृद्ध भारत के सपने को जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता को मोदी ने और मजबूती से दोहराया। डब्ल्यूटीओ में भारत के सख्त रुख का उल्लेख करते हुए मोदी ने दो टूक कहा कि विश्व में गौरव गान की चिंता छोड़ गरीबों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। देश भर में घट रहीं सांप्रदायिक ¨हसा की घटनाओं पर भी सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने विपक्षी दलों को वोट बैंक की सियासत से बाज आने की ताकीद भी की। स्वाधीनता दिवस पर बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले भाषण से पहले नरेंद्र मोदी अभी अपने पूरे पत्ते खोलने से बचे। लिहाजा, हालिया समय में किसी जनसभा में संभवत: यह उनका सबसे अल्पकालिक भाषण था।
अब हमारी बारी:
प्रधानमंत्री बनने के बाद से अपने हर काम और वक्तव्य में जनाकांक्षाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता मोदी के इस भाषण के केंद्र में भी थी। उन्होंने ने कहा कि पूर्ण बहुमत पाने से भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है और दुनिया में ¨हदुस्तान का डंका बजेगा। मोदी ने कहा, जनता ने अपना कर्तव्य पूरा किया है, अब हमें अपना कर्तव्य पूरा करना है। मुझे विश्वास है कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। इसी कड़ी में उन्होंने डब्ल्यूटीओ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को अलग-थलग करने का प्रयास चल रहा है। लेकिन हमारे पास दो रास्ते थे। या तो हम अपने किसानों की कीमत पर उनकी बात मानकर शाबासी बटोरें या फिर हम अपने गरीब किसानों के हितों की रक्षा करें। हमने गौरव गान छोड़कर अपने लोगों की चिंता की।
झोंकों से नहीं रुकते हम:
सफलता का विश्वास जताते हुए उन्होंने विरोधियों को भी जवाब दिया कि हवा के झोंको से रुकना हमारी आदत नहीं। हम कलियां नहीं जो हवा के झोंके झुका दें। वटवृक्ष हैं जो लोगों को छाया देता है। इसके साथ ही पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर निशाना साधा और कहा कि काफी समय तो सफाई और कार्यशैली बदलने में लग गया।..कांग्रेस पर तंज कसा कि जो 60 साल में कभी काम नहीं कर पाए, वे 60 दिन में हिसाब मांग रहे हैं।
भाईचारे पर समझौता नहीं:
हाल में पूरे देश में हुई सांप्रदायिक घटनाओं और उस पर हुए प्रहारों पर भी प्रधानमंत्री ने मुंह खोला। उन्होंने कहा कि शांति, विकास और भाईचारा विकास की पूर्व शर्त हैं और इनसे कोई समझौता नहीं होगा। विरोधी दलों की तरफ से उठे सवालों पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा, 'जो लोग चुनावों में बुरी तरह पराजित हुए, वे अभी भी वोट बैंक की राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोग देश के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने में जुटे हैं।' बकौल मोदी, 'ऐसे समय में देश और समाज की एकता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष भूमिका निभानी होगी।' प्रधानमंत्री मोदी ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब उप्र की सांप्रदायिक स्थिति को लेकर राहुल गांधी के बयान पर सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
संगठन-कार्यकर्ता सर्वोच्च:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घोषणापत्र के वादों को पूरा करने की सलाह को प्रधानमंत्री ने संगठन का निर्देश माना। सरकार बनने के बाद भी संगठन और कार्यकर्ता को सर्वोच्च तरजीह देते हुए मोदी ने कहा कि संगठन का विस्तार और कार्यकर्ता का विकास साथ चलना चाहिए। साथ ही एक सुझाव भी दिया कि भाजपा को पार्टी विद द डिफरेंस बनाने के लिए हम हर साल का एक लक्ष्य घोषित करें और उस विषयवस्तु के अनुरूप एक विशेष वर्ष के रूप में मनाएं। जो कि राजनीति से अलग हो। मसलन ऊर्जा बचत या ऐसे मसलों पर, जिनसे राजनीति का कोई लेना-देना न हो।
'हमारे लिए दल से बढ़कर देश है। इमरजेंसी के दौरान हमने देश हित सर्वोपरि मानते हुए जनसंघ की कुर्बानी दे दी। भाजपा ऐसी किसी भी ¨हसा को सहन नहीं करेगी, जिससे देश की एकता, अखंडता प्रभावित हो रही हो।'
-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
पढ़ें: मोदी काम को अंजाम देने वाले: रतन टाटा
पढ़ें: शाह ने कहा, सत्ता की चाह में लालू की गोद में बैठै नीतीश