सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी काम को अंजाम देने वाले: रतन टाटा

By Edited By:
Published: Thu, 07 Aug 2014 01:28 AM (IST)Updated: Thu, 07 Aug 2014 01:30 AM (IST)

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें काम को अंजाम देने वाला करार दिया। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में मौजूद टाटा ने कहा कि मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड काम करने वाले का रहा है। गुजरात इसका उदाहरण है। कोई भी वहां जाकर इसकी तस्दीक कर सकता है। केंद्र म

News Article Hero Image

कोलकाता। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें काम को अंजाम देने वाला करार दिया। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में मौजूद टाटा ने कहा कि मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड काम करने वाले का रहा है। गुजरात इसका उदाहरण है। कोई भी वहां जाकर इसकी तस्दीक कर सकता है। केंद्र में भी मोदी के आने के बाद अब सरकारी मशीनरी तेजी से काम करने वाली व विकास की तरफदार बन गई है। ऐसे में उन्हें अभी और समय दिया जाना चाहिए।

अपने बारे में पूछे गए एक सवाल पर रतन ने कहा कि मैं अपने मेंटर जेआरडी टाटा की तरह नहीं हूं। मैं राजनीति के लिए बना ही नहीं हूं। इसलिए राजनीति में कभी नहीं उतरूंगा। मैं चाहूंगा कि लोग मुझे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करें, जिसने किसी का भी दिल नहीं दुखाया।

इस दौरान उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट टाटा नैनो को लेकर कसक जाहिर की। टाटा के मुताबिक, बंगाल के सिंगुर से टाटा मोटर्स के नैनो कार के प्लांट को गुजरात के साणंद ले जाना खासा परेशानी भरा रहा। इसकी वजह से टाटा समूह को बढ़ी लागतों के रूप में खामियाजा उठाना पड़ा। साल 2008 में सिंगुर प्लांट में किसानों की जमीन को लेकर आंदोलन के चलते इसे कहीं और ले जाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। नैनो के उत्पादन में इसकी वजह से देरी हुई। नतीजतन लाख रुपये की इस कार को लेकर दुनिया भर के लोगों में बना उत्साह जाता रहा।

पढ़ें: राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन करेगी मोदी सरकार

पढ़ें: फौजियों का हौसला बढ़ाने सियाचिन जाएंगे मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।