मोदी ने खुलकर जवाहर लाल नेहरू की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते हुए युवाओं को उनकी वैज्ञानिक सोच से प्रेरणा लेने को कहा है। मोदी मंगलवार को नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते हुए युवाओं को उनकी वैज्ञानिक सोच से प्रेरणा लेने को कहा है।
मोदी मंगलवार को नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन जैसे आधुनिक युग की जरूरतों पर नेहरू जैसे नेताओं के विचार प्रतिबिंबित होना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को भी उन महान नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने इस देश को बनाया है। खासतौर से उन्होंने नेहरू के वैज्ञानिक सोच को अमल में लाने का सुझाव दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने सोसायटी को भी अपनी वैश्विक पहुंच बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल का सुझाव दिया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा भी इस दौरान मौजूद थे।
पढ़ें : 'नेताजी के परिजनों की जासूसी कराते थे नेहरू'
पढ़ें : नेताजी के प्रपौत्र ने कहा, नेहरू से वापस लिया जाए भारत रत्न