विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम मतों के लिए हो रहा मोदी विरोध का नाटक: लालू

By Edited By:
Published: Sat, 15 Jun 2013 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2013 10:05 PM (IST)

राजग में मचे घमासान को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्लिम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। राजग में मचे घमासान को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्लिम वोट के लिए नरेंद्र मोदी के विरोध का नाटक कर रहे हैं। वे लोगों में मैसेज देना चाहते हैं कि सांप्रदायिकता के मुद्दे पर भाजपा से गठबंधन तोड़ा है। इसको जनता अच्छी तरह समझ रही है।

टूट के बाद शरद यादव को होगी ज्यादा मुश्किल

भाजपा ने जब लालकृष्ण आडवाणी को किनारे लगाने में देर नहीं की तो नीतीश कुमार को औकात में लाने में भला उसको क्या दिक्कत होगी? विधानसभा चुनाव में वोट तो राजग को मिला था।

पढ़ें: देश हित में नहीं जदयू का रवैया

लालू ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राजग में जो कुछ हो रहा है, उसमें राजद का कोई हाथ नहीं है। उनको ऐसी सूचना है कि जदयू के 50 विधायक भाजपा में जा रहे हैं। आखिर कोई मरने के लिए तो जदयू में नहीं रहेगा। जदयू में जनप्रतिनिधियों को अपमानित होना पड़ रहा है, वे नाराज हैं। इसी वजह से मुख्यमंत्री को कटिहार में निर्दल विधायक के घर पर घंटों बैठना पड़ा। कांग्रेस के मुद्दे पर कहा कि नीतीश कुमार उसके साथ जाएं तो वे हनुमानजी को पांच किलो लड्डू चढ़ाएंगे।

लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाले नीतीश कुमार ने उस दिन रेल मंत्री पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया था जब साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाई गई थी और दंगे हुए थे। तब मोदी के दबाव में घटना की जांच भी नहीं कराई गई थी। लालू ने नीतीश के मोदी विरोध को मुस्लिम वोट के लिए ठीक उसी प्रकार एजेंडा बताया जिस प्रकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को बनाया गया है। फेडरल फ्रंट पर चुटकी लेते हुए लालू ने कहा कोई फ्रंट बने तो उसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रख दिया जाए। वह टिकाऊ रहेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर