विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में भी नमो पर पांच रुपये का टिकट

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 08:38 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 01:23 PM (IST)

भोपाल [नई दुनिया ब्यूरो]। हैदराबाद के बाद अब भोपाल में भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल [नई दुनिया ब्यूरो]। हैदराबाद के बाद अब भोपाल में भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की रैली में आने वालों को पांच रुपये का टिकट लेना होगा। इस पैसे का इसका इस्तेमाल पार्टी चुनावों में करेगी।

25 सितंबर को शिवराज सिंह चौहान की जनआशिर्वाद यात्रा के समापन पर आयोजित इस रैली में लाखों कार्यकर्ता हिस्सा लेने भोपाल आएंगे। इस अवसर पर मोदी और लालकृष्ण आडवाणी भी साथ-साथ इस रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा इस रैली में भाजपा दिग्गज नेताओं के भी शामिल होने की सूचना है जिसमें सुषमा, जेटली और वेंकैया आदि प्रमुख है।

गौरतलब है कि इस रैली के दौरान पांच लाख समर्थक जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कवायद में प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र ¨सह तोमर ने मंगलवार को छतरपुर व टीकमगढ़ का दौरा किया।

आखिरकार आडवाणी भी बोले 'नमो नमो'

भाजपा पदाधिकारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे नरेंद्र मोदी [नमो] को सुनने बड़ी संख्या में लोग आएंगे। ऐसे में पार्टी समर्थकों को पांच रुपये का टिकट देकर ये संदेश देना चाहती कि प्रदेश में मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज ¨सह चौहान की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पंजीयन से जमा होने वाली राशि का इस्तेमाल चुनावों में किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।