यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिशनरीज ऑफ चैरिटी प्रमुख सिस्टर निर्मला का आज होगा अंतिम संस्कार
मंगलवार को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख सिस्टर निर्मला का 81 साल की उम्र में निधन हो गया । आज ...और पढ़ें

कोलकाता । मंगलवार को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख सिस्टर निर्मला का 81 साल की उम्र में निधन हो गया । आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके शव को कोलकाता के मिशनरी ऑफ चैरिटी लाया गया है।
आपको बता दें कि मदर टेरेसा की मत्यु के बाद सिस्टर निर्मला को संस्था का मुखिया बनाया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिस्टर निर्मला के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन गरीबों और वंचितों की देखभाल व उनकी सेवा में बीता है। मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सिस्टर के निधन पर दुख जताया। ममता ने कहा कोलकाता समेत पूरा विश्व उन्हें हमेशा याद रखेगा। मिशनरीज ऑफ चैरिटी गरीब बच्चों की मदद व सामाजिक उत्थान के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। सिस्टर निर्मला ने सियालदाह के सेंट जॉन स्कूल में अंतिम सांस ली।