यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने योग न करने का फरमान जारी किया
योग पर विवादों का साया खत्म थम नहीं रहा है। मुस्लिम समुदाय की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ ...और पढ़ें

नई दिल्ली । योग पर विवादों का साया थम नहीं रहा है। मुस्लिम समुदाय की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना वली रहमानी ने योग को गैर इस्लामिक बताया है। उन्होंने सभी मुस्लिम संस्थानों को चिट्ठी लिख कर योग न करने का फरमान जारी किया है।
रहमानी ने कहा कि सूर्य नमस्कार मुस्लिम परंपरा के खिलाफ है। इससे पहले भी तमाम मुस्लिम संगठन योग का विरोध कर रहे हैं।