विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश का नंबर वन कॉलेज बना मिरांडा हाउस

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 10:40 PM (IST)

यह डीयू के प्रमुख महिला कॉलेजों में से एक है। टॉप 10 में डीयू के छह कॉलेज हैं।

देश का नंबर वन कॉलेज बना मिरांडा हाउस
देश का नंबर वन कॉलेज बना मिरांडा हाउस

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की रैंकिंग में मिरांडा हाउस कॉलेज देश का नंबर वन कॉलेज घोषित किया गया है। यह डीयू के प्रमुख महिला कॉलेजों में से एक है। टॉप 10 में डीयू के छह कॉलेज हैं।

डीयू के नॉर्थ कैंपस में जहां दाखिले के लिए कटऑफ हर साल ऊंचा रहता है, वहीं इन छह कॉलेजों में मात्र दो नॉर्थ कैंपस के हैं। पहला स्थान नॉर्थ कैंपस के मिरांडा हाउस का और तीसरा स्थान श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का है। हिंदू, रामजस, हंसराज और किरोड़ीमल सहित अन्य कॉलेज भी इस सूची में प्रमुखता से स्थान नहीं बना पाए हैं। वहीं सेंट स्टीफंस कॉलेज ने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया था।

यह भी पढ़ें: आरटीआइ में बदलाव का विरोध करेगी कांग्रेस

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रिंसिपल डॉ. आरपी रुस्तगी को इस रैंकिंग पर आपत्ति है। उन्होंने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। वहीं मिरांडा हाउस कॉलेज की इस उपलब्धि पर शिक्षक व छात्र खुश हैं। शिक्षिका आभादेव हबीब का कहना है कि हम बेहतर काम कर रहे हैं। इस इंस्टीट्यूशन को खड़ा करने के लिए तीन पीढि़यां लगीं। कॉलेज वर्ष 1948 में बना था। यहां विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व कला के विषयों की पढ़ाई बेहतर होती है। हम डीयू का हिस्सा बनकर खुश हैं।

यह भी पढ़ें: ओला ने शुरू की यूपीआइ से भुगतान की सुविधा

हम अपने कॉलेज की स्वायत्तता के पक्ष में नहीं हैं। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने कहा कि कॉलेजों को जिस तरह की सुविधा चाहिए वह मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।