विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उफ.वाह रे सरकार, फौजी को 12 साल से मुआवजे का इंतजार

By Edited By:
Published: Tue, 13 Aug 2013 09:34 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Aug 2013 09:41 AM (GMT+05:30)

देश की सरहद की सुरक्षा में फौलाद बने सैनिकों के प्रति सरकारें किस संजीदगी से पेश आती हैं, इसका उदाहरण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। देश की सरहद की सुरक्षा में फौलाद बने सैनिकों के प्रति सरकारें किस संजीदगी से पेश आती हैं, इसका उदाहरण पूर्व सैनिक राजदेव प्रसाद सिंह हैं। इन्हें 12 बरस से बिहार सरकार के मुआवजे का इंतजार है। इसी मुआवजे की उम्मीद में वे विकलांग बेटी सूर्या के साथ सोमवार को 'जनता दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पास जाकर वृतांत सुना तो हैरान रह गए। उन्होंने कागजात देखे और विकलांगता के आधार पर सूर्या को पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति एवं सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन देने संबंधी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा घोषित दो लाख मुआवजा देने संबंधी रिपोर्ट भी जिलाधिकारी से मांगी है।

तरक्की के लिए अमन का साथ जरूरी: नीतीश कुमार

पूर्व सैनिक की कहानी छपरा जिले के दिघवारा निवासी राजदेव प्रसाद सिंह की कहानी कुछ इस प्रकार है: 2003 तक ये भारतीय सेना के जवान के रूप में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। तब इनका परिवार कालूचक सेक्टर के आर्मी क्वाटर में रहता था। 14 मई 2002 को आर्मी क्वाटर पर हुए आतंकी हमले में 37 लोग मारे गए थे और 57 व्यक्ति जख्मी हुए थे। राजदेव प्रसाद सिंह की मां [अवलोधन देवी] और बड़ी बेटी [प्रिया] भी मारी गई थी। छोटी बेटी [सूर्या] को आतंकियों ने दस गोली मारी थी, उसकी जान तो बच गई पर वह 80 फीसद विकलांग हो गई। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सैनिक को सम्मान देते हुए दो लाख मुआवजा और अन्य सहायता देने की घोषणा की थी। मगर हैरानी की बात कि तत्कालीन राज्य सरकार सैनिक को मुआवजा देना ही भूल गई। वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपनी ओर से घोषित मुआवजे की राशि दो लाख दे भी दी। खुश हुए राजदेव प्रसाद सिंह के मुताबिक मां और बेटी को गंवाने के बाद 'आकस्मिक सेवानिवृत्ति' के लिए आवेदन दिया और फिर 2003 में बिहार आ गया, तब कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री से मुआवजे के लिए गुहार लगाई। आज नीतीश कुमार द्वारा आवश्यक कार्रवाई संबंधी निर्देश दिए जाने से वे खुश हैं। बेटी को पेंशन व छात्रवृत्ति मिलेगी तो उसे आगे की पढ़ाई में बल मिलेगा। वह नौवीं कक्षा में है। वे सैप जवान के रूप में राजधानी के बाइपास थाने में तैनात हैं। उनका परिवार हाजीपुर में किराये के मकान में रहता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।