विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तरक्की के लिए अमन का साथ जरूरी: नीतीश

By Edited By:
Published: Mon, 12 Aug 2013 04:45 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2013 08:22 AM (IST)

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जागरण कॉफी टेबल बुक 'सूफिया-ए-बिहार' का विमोचन किया। इसमें बिहार स्थित खानकाहों, मस्जिदों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जागरण कॉफी टेबल बुक 'सूफिया-ए-बिहार' का विमोचन किया। इसमें बिहार स्थित खानकाहों, मस्जिदों व मजारों के बारे में तस्वीर के साथ विस्तार से जानकारी दी गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तरक्की के लिए अमन का साथ जरूरी है। सूफी हमें सबको साथ लेकर चलना सिखाते हैं। आज समाज में बर्दाश्त करने की भावना कम हो रही है। लोग बेसब्र हो जा रहे हैं। हम ऐसी शक्ति के खिलाफ हैं जो समाज में तनाव पैदा करे। खानकाह हमें सद्भाव सिखाते हैं। जरूरी है कि लोगों को खानकाहों के बारे में जानकारी दी जाए। इस क्रम में दैनिक जागरण के प्रयास को जितनी बधाई दी जाए वह कम है।

समारोह में जागरण समूह के निदेशक सुनील गुप्त ने कहा, लोगों के प्यार के संबल से जागरण सूफिया-ए-बिहार का विमोचन करने में हम सक्षम हो सका। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में हिंदी की ही तरह उर्दू को भी राज्य सरकार का समर्थन मिलना चाहिए। कार्यक्रम में एवीपी मार्केटिंग आनंद माधव व इन्कलाब के एडिटर नार्थ शकील शम्सी ने भी विचार व्यक्त किए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।