विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भावी रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक आज

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 06:25 AM (IST)

संसद के शीत सत्र से पहले विपक्षी दलों में फिर से एकता की सुगबुगाहट दिखाई दे रही है।

भावी रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक आज
भावी रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक आज

नई दिल्ली, आइएएनएस। संसद के शीत सत्र से पहले विपक्षी दलों में फिर से एकता की सुगबुगाहट दिखाई दे रही है। अपनी भावी रणनीति पर चर्चा करने और शीत सत्र में सरकार के खिलाफ साझी रणनीति अपनाने के लिए विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक हो रही है।

संसद भवन परिसर में तीन बजे दिन में होने वाली बैठक में जदयू के बागी नेता शरद यादव के भी भाग लेने की संभावना है। इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, द्रमुक और वाम दलों के नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। आठ नवंबर को नोटबंदी के एक साल पूरा होने के बाद आम लोगों पर हुए इसके असर पर भी चर्चा की जाएगी। इसे किस तरह लोगों के सामने उठाया जाए, इस पर भी बातचीत की जाएगी। एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद कारोबारियों पर हुए असर का मुद्दा भी विपक्षी नेताओं की बैठक में उठ सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।