यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीडीओ ने लिया पीएम आवास का जायजा
मंडरो (साहिबगंज) : प्रखंड के खैरवा पंचायत में शनिवार को मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित ने

मंडरो (साहिबगंज) : प्रखंड के खैरवा पंचायत में शनिवार को मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित ने प्रधानमंत्री आवास योजना व पशु शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से अपने आवास का निर्माण जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जहां पर निर्माण कार्य काम बंद पाया गया वैसे लाभुकों को सर्टिफिकेट केस करने की बात कही। साथ ही कहा कि जो लाभुक जल्द आवास कार्य पूर्ण करेगा उसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया जाएगा। मौके पर जेई रविउल अंसारी, राजीव पांडेय, जनसेवक मनमोहन किस्कु, पंचायत सेवक सुनील दास सहित लाभुक मौजूद थे।