यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगवा कर महिला से एक माह तक गैंगरेप
बरेली में एक महिला को उसके घर से अगवा कर करीब एक माह तक गैंगरेप किया गया। इसके बाद बदमाश ...और पढ़ें

लखनऊ। बरेली में एक महिला को उसके घर से अगवा कर करीब एक माह तक गैंगरेप किया गया। इसके बाद बदमाश उसे घर के पास छोड़ कर फरार हो गए। महिला ने एसएसपी दफ्तर में इसकी शिकायत करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जोगी नवादा निवासी एक महिला ने कल एसएसपी दफ्तर में एसपी देहात अखिलेश कुमार चौरसिया को मामला दर्ज करने के लिए एक शिकायत पत्र दिया। जिसमें कहा गया है कि उसके पति शहर से बाहर काम करते हैं। 26 अक्टूबर को क्षेत्र के ही युवक दुल्हा हसन ने उसके पति के हादसे में घायल होने की बात कही और तुरंत उसे साथ चलने को कहा। वह उसके साथ चली गई। महिला ने बताया दूल्हा हसन उसको कार से एक मकान में ले गया। जहां दो व्यक्ति पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने तमंचे दिखा कर सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके सिर पर तमंचा सटाकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि कमरे में उसे कैद कर दिया गया और रोजाना उसके साथ यह लोग गैगरेप करते रहे।
प्राथमिक विद्यालय में महिला से गैंगरेप
बस में महिला से गैंगरेप की कोशिश
22 नवंबर को देर रात वह युवक उसको घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत बारादरी थाने में की। जहां अनसुना कर दिया गया। पीड़ित महिला ने एसएसपी दफ्तर में एसपी देहात से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
शिक्षिका यौन शोषण का शिकार
बरेली के ही सिविल लाइंस निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत हो गया है। वह एक स्कूल में शिक्षिका है। महिला ने रेलवे कॉलोनी सुभाषनगर में रहने वाले इफ्तिखार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। महिला ने एक हफ्ते पहले कोतवाली में इफ्तिखार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने सांठगांठ कर आरोपी को छोड़ दिया। 28 नवंबर को आरोपी फिर महिला के घर आया और शारीरिक शोषण करने के साथ मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। महिला ने बताया कि युवक क्लीपिंग को नेट पर डालने की धमकी देकर शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर रहा है। पीड़ित महिला ने एसपी ग्रामीण से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर