विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 06:04 PM (IST)

लखनऊ। दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म कांड को अभी लोग भूले भी नहीं होंगे कि आगरा में ऐसे ही कांड को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म कांड को अभी लोग भूले भी नहीं होंगे कि आगरा में ऐसे ही कांड को अंजाम दिया गया। फतेहपुर सीकरी से लौट रही महिला के साथ नशे में धुत बस के चालक-परिचालक और उनके एक साथी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख सुनने के बाद भीड़ से घिरा होने के बाद भी आरोपी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे।

आगरा के लोहामंडी की करीब 32 वर्षीय महिला का पति जूता श्रमिक है। कल दोपहर पति के साथ सीकरी में चिश्ती की दरगाह से चिरागी चढ़ाकर लौट रही थी। किरावली से स्कूल बस में आगरा के लिए बैठी अन्य सवारियां भी थीं। महिला का आरोप है नशे में धुत चालक-परिचालक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। चालक ने पृथ्वीनाथ फाटक और कोठी मीना बाजार पर सवारियों को उतार दिया। इसके बाद बस में पति और बच्चों के साथ वह रह गई थी, उनको पचकुइयां पर उतरना था। गाड़ी के कोठी मीना बाजार पहुंचने पर चालक-परिचालक की शिकायत करने महिला के पति पुलिस के पास गए थे। उसे अकेला देखकर चालक-परिचालक ने दबोच लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया, शोर मचाने पर पहुंची भीड़ ने वहां पहुंचकर तोडफ़ोड़ कर दी। आरोपी जान बचाकर भाग गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पढ़ें : प्राथमिक विद्यालय में विवाहिता के साथ गैंगरेप

पुलिस ने आरोपी चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना था कि रास्ते में बकरी सामने आने पर ब्रेक लगाने से महिला चालक पर गिर गई। इसे लेकर विवाद हो गया, महिला छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। इसके बाद बस जीआइसी मैदान पर पहुंचने के बाद पथराव कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने 100 नंबर पर भी दी थी। पुलिस ने बस चालक और परिचालक के विरुद्ध अश्लील हरकतों की रिपोर्ट दर्ज की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।