विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में माओवादियों ने लगाई 35 ट्रकों में आग, करोड़ों का नुकसान

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2016 10:53 AM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2016 11:33 AM (IST)

महाराष्ट्र में माओवादी हिंसा से ग्रस्त गढ़चिरौली में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने यहां दर्जनों ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

माओवादियों ने ट्रक ड्राइवरों से मारपीट भी की
माओवादियों ने ट्रक ड्राइवरों से मारपीट भी की

नागपुर, जेएनएन। महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के सूरजगढ़ में 500 से अधिक माओवादियों और उनके समर्थकों ने 35 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही खुदाई करनेवाली तीन मशीनों और एक दोपहिया को भी आग लगा दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाड़ियों के ड्राइवरों के साथ मारपीट भी की गई, हालांकि अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं मिली है। माओवादी इस इलाके में खनन का विरोध कर रहे थे। महाराष्ट्र में इस तरह की अब तक की ये सबसे बड़ी वारदात है। ट्रांसपोर्टरों को इस कारण करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एक ठेकेदार संतोष अग्रवाल ने दावा किया उनके 58 ट्रकों में से 11 को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि बाकी क्षतिग्रस्त हैं।

पढ़ें- सिमरन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी पूरी कहानी

बता दें कि महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला विदर्भ क्षेत्र में आता है और यह इलाका आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) की सीमा से लगता है। इस इलाके में माओवादियों की गतिविधियां चलती रहती हैं।

पढ़ें- वडोदरा : शराब पार्टी पर पुलिस रेड में पूर्व फिक्की चीफ भी धरे गए