विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मांझी को सीएम पद से हटाने पर बवाल, समर्थकों ने फूंका शरद का पुतला

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 08 Feb 2015 07:33 AM (IST)Updated: Sun, 08 Feb 2015 07:37 AM (IST)

सूबे में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर शनिवार को जिलों में उहापोह की स्थिति रही। मुख्यमंत्री जीतन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। सूबे में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर शनिवार को जिलों में उहापोह की स्थिति रही। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाए जाने के विरोध में उनके समर्थकों ने जगह-जगह बवाल किया। गया के गांधी मैदान में मांझी समर्थकों ने जुलूस निकाला। जुलूस कचहरी रोड होते हुए समाहरणालय पहुंचा जहां नीतीश कुमार और शरद यादव का पुतला फूंका गया।

जहानाबाद के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी सड़क पर उतर आए और पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 पर जाम लगाकर नारेबाजी की। मांझी समर्थक नीतीश को दलित विरोधी बता रहे थे। रोहतास के डेहरी में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति संघर्ष मोर्चा ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। दलित मुख्यमंत्री को अपमानित किए जाने की बात कही। सिवान में मांझी के समर्थन में भारतीय बौद्ध महासभा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने विरोध मार्च निकाला।

पढ़ेंः राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा बिहार

अमित शाह ने मोदी व नंदकिशोर को दिल्ली बुलाया

बिहार में संवैधानिक संकट की स्थिति को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव को शनिवार को दिल्ली बुला लिया। प्रदेश भाजपा के दोनों नेता दोपहर के विमान से दिल्ली गए। अमित शाह के 11 अकबर रोड स्थिति आवास पर बिहार के हालात पर चर्चा हुई।

पढ़ें: नीतीश और मांझी में जोर आजमाइश