विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर के नए मुख्यमंत्री ने आर्थिक नाकेबंदी खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू की

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 10:57 PM (IST)

PM मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो 48 घंटों के भीतर इस नाकेबंदी को खत्म करा दिया जाएगा।

मणिपुर के नए मुख्यमंत्री ने आर्थिक नाकेबंदी खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू की
मणिपुर के नए मुख्यमंत्री ने आर्थिक नाकेबंदी खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू की

इंफाल, प्रेट्र/आइएएनएस। मणिपुर के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गुरुवार को राज्य में चार महीने से जारी आर्थिक नाकेबंदी को खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान अक्टूबर में सात नए जिलों के गठन के विरोध में यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) ने यह नाकेबंदी की है।

भाजपा के प्रेस सचिव एल. बसंत शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों और विभिन्न विधायकों के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें नाकेबंदी को खत्म कराने की पहल करने पर सहमति व्यक्त की गई। यूएनसी ने पिछले साल नवंबर से राष्ट्रीय राजमार्ग-2 और 37 को बंद कर रखा है।

यह भी पढ़ें- विमान में खराबी के चलते इंफाल नहीं जा सके अमित शाह और वेंकैया नायडू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो 48 घंटों के भीतर इस नाकेबंदी को खत्म करा दिया जाएगा। उधर, यूएनसी ने साफ किया है कि ये नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उन्हें उनकी मांगों पर वार्ता के लिए नहीं बुलाती।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राज्यसभा को फिर किया बाधित

हालांकि, रसद सामग्री के 900 ट्रकों को पिछले एक हफ्ते में मणिपुर में प्रवेश करने दिया गया है, लेकिन लोगों का कहना है कि इन ट्रकों में लदी ज्यादातर सामग्री काला बाजार में पहुंच गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।