विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने राज्यसभा को फिर किया बाधित

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 09:31 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 10:51 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने बुधवार को राज्य सभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हंगामा करना शुरू कर ...और पढ़ें

कांग्रेस ने राज्यसभा को फिर किया बाधित
कांग्रेस ने राज्यसभा को फिर किया बाधित

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में बुरी तरह मुंह की खाने के बावजूद कांग्रेस अपने नकारात्मक रवैये से बाहर नहीं निकल पाई है। बुधवार को भी इसने राज्य सभा में अपने संख्या बल के दम पर सदन की कार्यवाही को पूरे दिन बाधित रखा। इसने गोवा और मणिपुर में उनकी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया है।

कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने बुधवार को राज्य सभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इस वजह से शून्य काल के दौरान सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई। ये सदन में सभापति के आसन के सामने आ कर नारे लगाने लगे। हंगामे के बीच इस मुद्दे को विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कई बार उठाया। उन्होंने कहा, गोवा और मणिपुर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। अगर सदन में इस मुद्दे को नहीं उठाया जा सका तो यह और बड़ा अन्याय होगा।

यह भी पढ़ें- गोवा में दिखा इस कांग्रेस विधायक का बागी तेवर

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि दोनों राज्यों में ना सिर्फ कांग्रेस विधायक दल के नेता को सरकार गठन का न्यौता दिया जाए, बल्कि इनके राज्यपालों को भी तुरंत बर्खास्त किया जाए। ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कांग्रेस की दलील का खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार की ओर से कहा कि दोनों ही राज्यों में सभी नियमों और प्रक्रिया का पालन कर के ही भाजपा को सरकार गठन के लिए न्यौता दिया गया है। लेकिन कांग्रेस के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही पूरे दिन बाधित रही।

यह भी पढ़ें- 'पिछले ढाई वर्षों में सरकार की छवि खराब करने वाले नेताओं की होगी पहचान'

शून्य काल में दो बार स्थगित होने के बाद प्रश्न काल के दौरान भी कार्यवाही नहीं चल सकी। पहले सभापति ने कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की। लेकिन हंगामा शांत नहीं होता देख कर भोजनावकाश के बाद तक के लिए कार्य स्थगित कर दिया। दोपहर बाद भी यही सिलसिला चलता रहा। ऐसे में तीन बज तक 10 मिनट पर पूरे दिन के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।