विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पिछले ढाई वर्षों में सरकार की छवि खराब करने वाले नेताओं की होगी पहचान'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 10:43 AM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 11:34 AM (IST)

गोवा के सीएम का कार्यभार संभालने के बाद मनोहर पर्रीकर ने उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए ...और पढ़ें

'पिछले ढाई वर्षों में सरकार की छवि खराब करने वाले नेताओं की होगी पहचान'
'पिछले ढाई वर्षों में सरकार की छवि खराब करने वाले नेताओं की होगी पहचान'

पणजी (एएनआई)। मनोहर प‍र्रीकर ने गोवा के मुख्‍यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। कामकाज संभालने के बाद उन्‍होंने कहा कि पिछले ढाई वर्ष के दौरान कुछ नेताओं और मंत्रियों ने सरकार की छवि खराब करने का काम किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पद संभालने के बाद उनके द्वारा दिया गया यह बयान काफी मायने रखता है। ऐसा इसलिए भी है कि क्‍योंकि उनके राज्‍य से केंद्र में जाने के बाद से ही गोवा के राजनीतिक हालात काफी बिगड़ गए थे।

सरकार की सहयोगी गौमंतक पार्टी ने खुलेतौर पर लक्ष्‍मीकांत पारसेकर पर कई आरोप लगाए थे और केंद्रीय नेतृत्‍व से उन्‍हें हटाने तक की मांग कर डाली थी। इतना ही नहीं चुनाव से कुछ समय पहले गोमंतक पार्टी ने सरकार से समर्थन तक वापस ले लिया था। ऐसे में पार्टी की छवि को काफी धक्‍का लगा था।

वर्ष 2012 में भाजपा 21 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं इस बार उसको महज 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। पारसेकर से खफा गोमंतक पार्टी इस चुनाव के बाद मनोहर पर्रीकर के नाम पर भाजपा को समर्थन देने पर राजी हो गई थी।