विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ममता बनर्जी ने बदले कई केंद्रीय योजनाओं के नाम

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 07:54 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 08:01 AM (IST)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई केंद्रीय परियोजनाओं के नाम बदल दिए हैं।

ममता बनर्जी ने बदले कई केंद्रीय योजनाओं के नाम
ममता बनर्जी ने बदले कई केंद्रीय योजनाओं के नाम

कोलकाता (जेएनएन)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार की अदावत जगजाहिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले का मौका न छोड़ने वाली ममता बनर्जी इन दिनों केंद्रीय परियोजनाओं के नाम बदलने के अभियान पर हैं। उन्होंने कई परियोजनाओं के नाम बदल भी दिए हैं।
इतना ही नहीं,वह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नाम से प्रधानमंत्री शब्द भी हटाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार ने स्वछ भारत मिशन का नाम बदलकर निर्मल बांग्ला और नेशनल रूरल लाइवलीहुड्स मिशन या दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना का नाम आनंदधारा कर दिया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का नाम बदलकर बांग्ला गृह प्रकल्प योजना कर दिया है।
राज्य सरकार ने तर्क दिया है कि ममता सरकार केंद्र की योजनाओं में 40 फीसद से यादा की हिस्सेदारी देती है, तो उसे योजनाओं के नाम बदलने का हक भी है। उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर संघीय ढांचे के उल्लंघन के लिए शिकायत करती रही हैं।
नोटबंदी के मुद्दे पर ममता ने पूरे देश भर में कई रैलियां भी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है। यही वजह रही कि जब सेना ने टोल प्लाजों पर अभ्यास किया तो उसे लेकर कोलकाता से लेकर दिल्ली तक हंगामा शुरू कर दिया था।